उदयपुर में टू-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का भूमि पूजन कल
उदयपुर शहर के विकास में एक और मील का पत्थर जोड़ते हुए, कल, सोमवार 18 नवंबर 2024 को टू-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित होगा। यह आयोजन नगर निगम परिसर, उदयपुर में शाम 4 बजे से शुरू होगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाबचंद कटारिया, जो वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक हैं, होंगे। भूमि पूजन की अध्यक्षता स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे।
इस कार्यक्रम में सांसद उदयपुर माननीय मन्ना लाल रावत, विधायक उदयपुर शहर माननीय ताराचंद जैन, विधायक उदयपुर ग्रामीण,फूलसिंह मीणा और पूर्व नगर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली जैसे प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।
उदयपुर नगर निगम के महापौर गोविंद सिंह टांक और निर्माण समिति के अध्यक्ष आशीष कोठारी ने इस परियोजना को शहर के यातायात प्रबंधन और संरचना में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के प्रमुख इलाकों में यातायात दबाव कम होगा और यात्रियों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। यह परियोजना उदयपुर को एक आधुनिक और प्रगतिशील शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में सभी स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन शहर के विकास की ओर एक नया अध्याय शुरू करेगा।


 
                                     
                                                     
                                                     
                                                     
                                                     
                                                    