About Author

Sanjay Khokhawat

लेकसिटी न्यूज़, उदयपुर संभाग में पिछले 2013 से निरंतर मीडिया जगत में राज्य देश दुनिया

सरकार से वार्ता के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित

Share This News

जयपुर। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बीच सचिवालय में वार्ता हुई। वार्ता मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। बता दें आज राजस्थान के तीन जिलों को छोड़कर प्रदेश व्यापी हड़ताल है। जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने सचिवालय में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ठोक निर्णय लेगी। वैट के आंकलन के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट देगी। सरकार गुरुवार से ही पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर रही है। अगला शाम तक पेट्रोल पंप खुल जाएंगे। खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। पेट्रोल पंप संचालकों की तीन मांगों पर सहमति बन गई है। मंत्री की घोषणा के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की एसोसिएशन ने 10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। आरपीडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने भी 10 दिन के लिए हड़ताल स् करने की घोषणा की है।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पंप बंद रहे थे। राजस्थान के 50 में से 47 जिलों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की पेट्रोल पंप हड़ताल का जोधपुर शहर में असर दिखाई नहीं दिया था। संभागीय अध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया ने कहा था कि शहर के 74 पेट्रोल पंप खुले रहे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के पंप बंद रहे थे। कोटा जिले में सभी पेट्रोल पंप खुले हुए थे। कोटा पेट्रोल डीजल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी ने कहा था कि जिले के सभी 250 पंप पर बिक्री चालू रही। कल प्रतिनिधिमंडल मंत्र मिला था, जहां आश्वासन के बाद जनता के हित को देखते हुए फिलहाल हड़ताल टाली थी।

पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से कई वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा था। जयपुर नेशनल हाईवे पर एक बार के लिए कॉमर्शियल वाहनों के पहिए तक थम गए थे। मिन्नतें करने के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक बिक्री नहीं कर रहे थे। वहीं सवाई माधोपुर में एसआर कंपनी के पंप चालू होने से वाहन चालकों की भीड़ लग गई थी। हड़ताल के चलते सीकर जिले के करीब 200 पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप पर बंद होने के चलते हैं आमजन को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। सीकर निवासी राजेंद्र झुरिया ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से जयपुर जाना वाला था, लेकिन जब पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए आया तो पंप पर डीजल लेख मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?