About Author

Sanjay Khokhawat

लेकसिटी न्यूज़, उदयपुर संभाग में पिछले 2013 से निरंतर मीडिया जगत में राज्य देश दुनिया

पुष्पों की महक से महका प्रताप गौरव केन्द्र – पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद-उत्सव का शुभारंभ

Share This News

उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के गीतों की गूंज और पुष्पों की महक के बीच शहरवासियों ने
आनंद लिया। एक ओर जहाँ युवा गीतों को गुनगुनाते आगे बढ़ रहे थे तो कुछ युवा इस हरीतिमा से युक्त सुंदरतम दर्शय को अपने मोबाइल में केद कर यादे संजो रहे थे।
अवसर था प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ” में आयोजित पांच दिवसीय
पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद-उत्सव के उद्घाटन समारोह का।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद-उत्सव के मुख्य अतिथि उदयपुर नगर निगम के महापोर गोविन्द सिंह टांक थे । अध्यक्षता डॉ राहुल जैन ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षैत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन थे।
महाराणा प्रताप एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुई पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद- उत्सव के उद्घाटन समारोह के शुरूआत मे गोविन्द सिंह टांक ने प्रताप गौरव केन्द्र के बारे में जानकारी दी, साथ ही कहा कि विगत 2 वर्ष से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी विभिन्न पुष्पों का समावेश किया गया है। मुख्य वक्ता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षैत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन ने कहा कि विभिन्न पेड़ पोधों की पहचान होना जरूरी है। समस्त पोधों में कोई ना कोई औषधि गुण रहता है। हमारे घर में
भी वह पोधा जरूर हो। ऐसी पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न पोधों की तरह तरह की जानकारी मिलती है। डॉ राहुल जैन ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उप महापोर पारस सिंघवी भी उपस्थित थे।
इस दौरान अशोक पुरोहित ने स्वागत भाषण दिया। मदन मोहन टांक ने आभार व्यक्त किया।
पुष्प प्रदर्शनी में उदयपुर शहर की विभिन्न नर्सरी, शिक्षण संस्थान, फर्म, कंपनी, कृषि और बागवानी संबंधी शिक्षण संस्थान, सरकारी – गेर सरकारी संस्थान, एन जी ओ ने अपनी स्टॉल लगाकर उसे सुसज्जित किया है।
सुबह से ही पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद- उत्सव में शहरवासियो और पर्यटक का आना प्रारंभ हो गया था। दोपहर बाद तो हुजुम लगने लग गया, जो देर तक चलता रहा। लोग बड़ी उत्सुकता से हर स्टॉल को देखते हुए आगे बढ़ते रहे ओर मन पसंद वस्तु को खरीदा।
सक्सेना ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग आये इसके लिये नगर निगम के सहयोग से निः शुल्क बस की व्यवस्था की है जो चेतक चौराहा गांधी ग्राउंड के सामने से प्रातः 9.30 बजे से हर एक घंटे में उपलब्ध हो सकेगी। प्रतिदिन प्रातः10 बजे से रात्रि 9 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी का समय रहेगा।
31 दिसम्बर को शाम 7 बजे मारवाड के गीत कार प्रकाश माली देश भक्ति संध्या में गीतों की प्रस्तुति देंगे। 1 जनवरी को उज्जैन के सत्यनारायन मौर्य भारत माता आरती करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?