About Author

Sanjay Khokhawat

लेकसिटी न्यूज़, उदयपुर संभाग में पिछले 2013 से निरंतर मीडिया जगत में राज्य देश दुनिया

श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर महंत श्री बृज बिहारी बन जी महाराज की जन्म जयंती अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई

Share This News

उदयपुर. होड़ा पर्वत स्थानीय गुप्तेश्वर महादेव मंदिर ( उदयपुर का अमरनाथ ) पर आज ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव बृज बिहारी बन की 103 वी जयंती अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई। गुरुदेव की समाधि की पूजा अर्चना एवं गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर में स्थित संकट मोचन हनुमान मूर्ति के समक्ष सुंदरकांड का पाठ किया गया। भक्तों द्वारा महादेव और गुरुदेव की महिमा के भक्ति युक्त विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर तीतरडी के सुथार वाड़ा से लेकर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की तलहटी मे स्थित बृजबन सरोवर तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजे हुए घोड़े खुले चार पहिया वाहन सजी हुई बघीया के साथ में सैकड़ों महिलाएं बच्चे पुरुष चल रहे थे। सभी महिलाएं गीत गाती हुई, भक्त नृत्य करते हुए महादेव गुरुदेव का जयकारा लगाते हुए शामिल थे। महादेव सेना की तरफ से अखाड़ा प्रदर्शन के मुद्गर, रिंग, व्यायाम प्रदर्शन करते हुए बच्चे नवयुवक साथ साथ चल रहे थे। कार्यक्रम संयोजक ओनार सिंह सिसोदिया ने बताया कि शोभा यात्रा के गंतव्य तक पहुंचने के बाद सूरजकुंड आश्रम से पधारे पावन संत तपो मूर्ति परम पूज्य श्री अवधेशानंद जी का स्थानीय मंदिर के महंत तन्मय बन जी महाराज, ग्राम वासियों और गुप्तेश्वर महादेव के भक्तों द्वारा माल्यार्पण तिलक अर्चना से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ऐतिहासिक और सफलतम आयोजन के लिए तन मन और धन से अपार सहयोग के लिए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?