About Author

Sanjay Khokhawat

लेकसिटी न्यूज़, उदयपुर संभाग में पिछले 2013 से निरंतर मीडिया जगत में राज्य देश दुनिया

विदेश मंत्रालय के सचिव मुक्तेश परदेशी की प्रेस वार्ता कहाः भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है

Share This News

उदयपुर.6 दिसंबर। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और जी 20 ऑपरेशन हेड मुक्तेश परदेशी ने मंगलवार को लीला पैलेस स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मेक्सिको व न्यूजीलैंड में भारत के राजदूत रहे परदेशी ने कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि प्रजातंत्र की जननी भी है। उन्होंने अपने संबोधन में जी 20 के इतिहास और वैश्विक परिदृश्य में इसकी अहमियत पर प्रकाश डाला। इसके अलावा शेरपा शब्द के अर्थ को भी विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने जी 20 देशों के मध्य ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन सहित विभिन्न विषयों के साथ जी 20 के भविष्य में होने वाले आयोजनों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उदयपुर में प्रथम शेरपा बैठक का आयोजन किया गया क्योंकि यहां इसके लिए सबसे उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां के पर्वत, झील बहुत खूबसूरत हैं और होस्पिटलिटी के लिहाज से भी यह एक उत्तम जगह हैं। परदेशी ने उदयपुर में की गई साफ-सफाई की भी प्रशंसा की एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
मुकेश परदेशी ने अपने मुख्य पासपोर्ट अधिकारी के कार्यकाल को भी याद किया और बताया कि किस तरह उनके कार्यकाल में उदयपुर का पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया। उन्होंने बताया कि अपने उदयपुर प्रवास के दौरान उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र का विजिट भी किया है।
——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?